Blog - Introduction of Canva

Introduction of Canva

Introduction of Canva

Canva

Canva Account Setup और Dashboard Guide (Beginner Friendly)

Introduction

Canva एक online graphic design tool है जो बहुत आसान और user-friendly है। इसका इस्तेमाल करके आप बिना किसी high-level designing knowledge के भी attractive designs बना सकते हैं।

आज के समय में Graphic Designing सिर्फ़ प्रोफेशनल्स तक सीमित नहीं है। Canva एक ऐसा आसान और मुफ्त ऑनलाइन टूल है जिससे कोई भी व्यक्ति आकर्षक designs बना सकता है।
इस ब्लॉग में हम सीखेंगे कि Canva पर account कैसे बनाएँ और उसका dashboard कैसे use करें।

 Canva से आप ये सब बना सकते हैं:

  • Posters
  • Presentations
  • Social media posts (Instagram, Facebook, YouTube thumbnails, etc.)
  • Certificates
  • Invitations
  • Resumes
  • Logos
  • Business cards

 


Step 1: Canva Website या App Open करना

सबसे पहले Canva का इस्तेमाल करने के लिए आपको इसकी वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाना होगा।

  • Browser में टाइप करें: www.canva.com
  • Mobile users Play Store / App Store से Canva app डाउनलोड कर सकते हैं।

 Canva दोनों platforms पर लगभग same तरीके से काम करता है।


Step 2: Canva पर Account Create करना

Canva पर काम करने के लिए सबसे पहले account बनाना ज़रूरी है। इसके लिए आपको Sign Up / Sign In करना होगा।

Canva account बनाने के तीन आसान तरीके हैं:

1.     Google Account से Loginसबसे fast और आसान तरीका।

2.     Email ID से Sign Upकोई भी email डालकर नया account बना सकते हैं।

3.     Facebook से Connectसीधे Facebook से login कर सकते हैं।

Beginners के लिए सबसे बेहतर है कि वो Google Account से Sign Up करें।


Step 3: Canva Dashboard Overview

Login करने के बाद आपके सामने Canva का Dashboard खुलेगा। यहाँ से आप अपने सारे designs को manage कर सकते हैं।

Dashboard में ये main sections होते हैं:

  • Search Barकिसी भी template (Resume, Poster, Thumbnail) को search करने के लिए।
  • Recommended Designs → Canva आपको trending और popular designs दिखाता है।
  • Left Side Menuइसमें आपको Home, Projects, Brand Kit, Templates और Trash जैसी options मिलती हैं।
  • Create a Design Button → New project शुरू करने के लिए सबसे important option

 Canva का dashboard user-friendly है और beginners के लिए बहुत easy है।


 Step 4: Templates और Categories

Canva की सबसे बड़ी strength है इसके ready-made templates
आपको यहाँ लगभग हर तरह की designing category मिल जाएगी:

  • Social Media → Instagram Post, Facebook Post, YouTube Thumbnail
  • Office Work → Resume, Presentation, Business Card
  • Marketing → Poster, Flyer, Logo

किसी भी template को चुनकर आप उसे drag & drop से customize कर सकते हैं।

 


196 1 year ago
Advertisement
Advertisement