Blog - What is a Task in Outlook?

What is a Task in Outlook?

What is a Task in Outlook?

Microsoft Outlook Tutorials

Classic Outlook में Task क्या होता है?

Microsoft Outlook में Task का उपयोग किसी काम (Work) को याद रखने, उसकी योजना बनाने और समय पर पूरा करने के लिए किया जाता है।

उदाहरण के लिए, अगर आपको कल किसी विद्यार्थी को फोन करना है, फीस जमा करवानी है या कोई रिपोर्ट तैयार करनी है, तो आप Outlook में उसका Task बना सकते हैं।

Task में क्या-क्या सेट कर सकते हैं?

  • Task का नामकौन-सा काम करना है
  • Start Dateकाम कब शुरू करना है
  • Due Dateकाम कब तक पूरा करना है
  • Reminderसमय पर याद दिलाने के लिए
  • Priorityकाम की प्राथमिकता तय करना
  • Statusकाम शुरू हुआ है, चल रहा है या पूरा हो गया है
  •  Notesकाम से संबंधित अतिरिक्त जानकारी

आसान उदाहरण

मान लीजिए आपको "RSCIT Students की Fees Check करना" है और यह काम 10 September 2026 तक पूरा करना है।

आप Outlook में Task बना सकते हैं:

Task: RSCIT Students की Fees Check करना
Start Date: 08 September 2026
Due Date: 10 September 2026
Reminder: 10 September, 10:00 AM
Priority: High

इस तरह Outlook आपको उस काम को याद रखने और समय पर पूरा करने में मदद करता है।

संक्षेप में:

Task = ऐसा काम जिसे आपको भविष्य में पूरा करना है और जिसे Outlook में track/reminder के साथ manage किया जा सकता है।

 

बना हुआ task देखने के लिए

Click on App option

Click on task option

 

 

 

 

 

 


3 1 hour ago
Advertisement
Advertisement